राऊ की पपाया ट्री होटल में आग, कमरों में फंसे यात्रियों को क्रेन से निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की राउ क्षेत्र स्थित बहुमंजिला पपाया ट्री होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया वही होटल में 20 से अधिक लोग रुके हुए थे भारी धुंआ होने के कारण लोगो को फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला गया आग लगने से कोई जनहानि नही हुई , घटना बुधवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है जहाँ फायर की टीम ने आग पर काबू पा लिया है

बुधवार सुबह राऊ थाना क्षेत्र के पपाया ट्री होटल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बहुमंजिला होटल में आग धीरे-धीरे लगभग सभी फ्लोर तक पहुंच गई। पहले तो कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद सीढ़ियों की मदद से होटल में रुके हुए लोगो को सकुशल बाहर निकाला गया । आग से फैला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। दमकल की कई गाड़ियां और नगर निगम के पानी के टैंकर ने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाया हैं। आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था फिलहाल फायर की टीम ने आग पर काबू पा लिया है

Exit mobile version