इंदौर। प्रतिबंध के बाद भी रनगाड़ा में वजन खींचना जारी है। बुधवार को अत्यधिक भार ढोने से बैल की मौत हो गई। तुकोगंज पुलिस ने पशु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पीपुल्स फार एनिमल अध्यक्ष प्रियांशु जैन के मुताबिक, घटना राजकुमार ब्रिज के नीचे सर्विस रोड़ की है। रनगाड़ा में कईं टन लोहा भरा हुआ था। भार ज्यादा होने से बैल गाड़ी खींच नहीं पाया और गश खाकर गिर गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
