युवाओं को नशे की सामग्री उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के युवाओं को ड्रक्स की लत लगा कर उनकी भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी पूर्व से ही ड्रग्स तस्करी का अवैध काम करते आ रहे हैं हालांकि अब बदमाश महिला का इस्तेमाल कर ड्रग तस्करी कर रहें है।

दरअसल इंदौर शहर में युवाओं को नशे की सामग्री उपलब्ध करवाने वाले छोटे-छोटे पेंडलर हर थाना क्षेत्र में सक्रिय हो चुके हैं। लगातार इंदौर पुलिस कमिश्नर को शिकायत मिल रही है कि क्षेत्र में युवाओं को नशे की गर्त में पहुंचाने का काम किया जा रहा है जिसके चलते इंदौर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुट चुकी है इस बार इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है जिनका 1 साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आया है आरोपी से पुलिस ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, क्राइम डीसीपी के मुताबिक आरोपी सुरेश उर्फ मॉडल राठौड़ विक्की मालवीय और पूनम मालवीय लंबे समय से ड्रग्स तस्करी कि गंदे धंधे में संलिप्त है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है हालांकि डीसीपी के मुताबिक आरोपी महिला का फायदा उठाकर पुलिस की चेकिंग से बच जाते थे और महिला का इस्तेमाल कर ड्रग्स तस्करी कर कर अपने नापाक मंसूबों पर अंजाम दे दिया करते थे फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version