युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। विजय नगर पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर शाहरुख शाह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, सांवेर रोड निवासी युवती पढ़ती है। उसका भाई और मां आपराधिक मामले में जेल में बंद थे। युवती को कालोनी में रहने वाले लोग परेशान करते थे। उसने भाई के दोस्त शाहरुख निवासी नरवल कांकड़ को कॉल कर मदद मांगी। शाहरुख से उसकी बातचीत होने लगी। वह भमोरी स्थित रूम पर लेकर आया और जबर्दस्ती संबंध बनाए। उससे कहा कि वह हिंदू धर्म अपना कर शादी करेगा। बाद में आरोपित से शादी का बोला तो मारपीट करने लगा। पुलिस ने बुधवार को शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version