वह घर से बाहर निकल गई और यहां-वहां भटकने लगी चदन नगर इलाके में मंगलवार को एक युवती ने जहर पीकर जान दे दी। स्कीम 71 में लोगों ने उसे सड़क किनारे तड़पते देखा तो पुलिस को सूचना देकर बुलवाया। टीआई सुनील शर्मा ने बताया कि मंजू भंवर (28) निवासी स्कीम-71 ने पहले अपने दो बच्चों को घर में अकेला छोड़कर जहर पी लिया।
फिर वह घर से बाहर निकल गई और यहां-वहां भटकने लगी। घर से कुछ दूर निकलने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर पड़ी और तड़पने लगी। लोगों से सूचना मिलते ही युवती को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर पति राजू भंवर को फोन किया तो वह भी जहर खाने का कारण बता नहीं पाया।
