युवती को ब्लैकमेल कर जेवर व रुपए हड़प लिए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | युवती के साथ वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। 24 साल की युवती ने राजेंद्र नगर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि ओम चावड़ा निवासी धार से इंदौर में रहने के दौरान दोस्ती हो गई थी। ओम निजी कंपनी में जॉब करता है।
इस दौरान ओम ने साथ में रहने के दौरान उसके कुछ फोटो और वीडियो चुपके से बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी मुझसे 54 हजार रुपए वसूल चुका है। उसने मेरी मां का सोने का मंगलसूत्र, झुमके भी हड़प लिए और भाग गया।

Exit mobile version