इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अनावश्यक कॉल से परेशान थी जिसमें यह बात सामने आई कि उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर उसका नंबर वायरल कर दिया है जिसके चलते परेशान होकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसके पास लगातार अनजान नंबरों से उसके पास फोन आ रहे हैं और अश्लील बातें कर रहे हैं वही उसने बताया कि उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई है और उसको पर उसका पर्सनल मोबाइल नंबर पोस्ट कर दिया है जिसके चलते यह कॉल आ रहे हैं युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
