युवती की फर्जी आइडी बनाई, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हास्टल में रहने वाली एक छात्रा की किसी ने फेसबुक पर फर्जी आइडी बना दी और उसके मोबाइल नंबर भी डाल दिए। नए नंबर से जब फोन आने लगे तो छात्रा ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन आ रहे थे, वह अजीब बातें कर रहे थे। जब उन लोगों से नंबर के बारे में पूछा तो पता चला कि मेरे नाम से आइडी बनी हुई है और मेरा नंबर भी डला हुआ है। साथ ही मेरी फोटो को भी पोस्ट कर दिया था। मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version