युवती का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्ता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो युवती का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उस पर अश्लील पोस्ट कर रहा था पूरे मामले में यूपी द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसका किसी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया गया है और उस पर उसका चेहरा यूज कर कई अश्लील आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है जिसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था वही पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक पकड़ मैं आए आरोपी का नाम रवि यादव है जो चेत्र का ही रहने वाला है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है उसमें इस तरह का कृत्य क्यों किया था।

Exit mobile version