युवक अपनी सगी मौसी को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की छत्रीपुरा थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर किया गिरफ्तार, आरोपित और मौसी की उम्र 23 साल है।
इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी सगी मौसी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपित ने मौसी की शादी भी तुड़वा दी। पुलिस के अनुसार, दोनों की उम्र बराबर है। लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था, लेकिन बाद में युवती की शादी हो गई। इसके बाद भी दोनों में संपर्क रहा।

23 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत कर बताया कि शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब आरोपित ने खुद की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए 26 हजार रुपये भी लिए, लेकिन बाद में लौटाने से मना कर दिया। युवती की उज्जैन में शादी हो चुकी थी, लेकिन आरोपित ने झांसे में लेकर शादी तुड़वा दी। इसके बाद मौसी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बात परिवार में पता चली तो विरोध किया, समजाजन ने बैठक भी की, लेकिन अंत में आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया। मामले में आरोपित सौरभ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version