म.प्र.शासन की E–FIR की उपयोगिता हुई साकार, फरियादिया ने अण्डमान निकोबार से की ई एफ.आई.आर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले दिनों एक ई-एफआईआर पोर्टल सुविधा लॉन्च की गई थी जिसमें इंदौर पुलिस को पहली सफलता हासिल हुई है। अंडमान- निकोबार में रहने वाली एक महिला ने अपने साथ हुई एक चोरी की ई-एफआईआर दर्ज कराई थी जो तुकोगंज थाना से संबंधित थी। इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने चोरी के इस मामले में एक आरोपी को जेवरात सहित पकड़ा है।

दरअसल अंडमान निकोबार में रहने वाली महिला पिछले दिनों इंदौर और उज्जैन घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान महिला ने शहर के ही एक ऑटो चालक युवक समीर खान से संपर्क किया जो पहले ही महिला से फेसबुक के माध्यम से संपर्क मे था। समीर नें ही महिला को घूमने में मदद की थी एवं अपनी ऑटो से शहर में घुमाया था।

शहर भ्रमण के दौरान 56 दुकान पर मौका पाते ही समीर खान ने महिला के पास से लगभग ₹200000 के सोने के जेवरात चुरा लिए थे। हालांकि महिला को जब अपने साथ हुई चोरी की घटना का पता चला तब तक देर हो चुकी थी क्योंकि उसकी अंडमान निकोबार जाने वाली फ्लाइट छूट सकती थी। इसलिए उसने अंडमान जाकर ही ई-एफआईआर करना उचित समझा। इस बारे में एडीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल ने बताया कि महिला के साथ हुई चोरी का खुलासा हो चुका है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला अंडमान से यहां आकर अपने जेवरात हासिल कर सकती है।

Exit mobile version