मौत होने का मामला:दोस्त को बचाने गए युवक को चाकू मारा मौत, उसके दो साथी भी हमले में घायल हुए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम संदीप पिता चैनसिंह चौहान (24) निवासी शीतल नगर विजय नगर क्षेत्र के युवक को देवास में चाकू मारने फिर इंदौर में उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। वह तीन साथियों को लेकर एक दोस्त से मिलने गया था। वे जैसे ही दोस्त के घर पहुंचे तो देखा कुछ लोग दोस्त को मार रहे हैं। यह देख युवक बीच-बचाव करने लगा। तभी भीड़ में से किसी ने उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया था। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। परिजन का कहना है कि चाकू से उसकी किडनी और अन्य ऑर्गन डैमेज हो गए थे, जबकि देवास के डॉक्टर ने बगैर जांच ऊपर से टांके लगा दिए।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम संदीप पिता चैनसिंह चौहान (24) निवासी शीतल नगर है। हमले में संदीप का दोस्त अजय करवाडिया निवासी जगजीवन राम नगर, शशांक निवासी विजय नगर और संजू निवासी देवास जख्मी हुए हैं। अजय ने बताया कि उन लोगों पर हमला देवास की अयोध्यापुरम कॉलोनी के पास हुआ था। संदीप बेस्ट प्राइज में सेल्समैन था। उसे बाइक की एनओसी लेने देवास जाना था, इसलिए मंगलवार को वह मुझे और शशांक को साथ ले गया। संदीप का एक दोस्त संजू देवास में है। इसलिए हम काम निपटाकर संजू के पास रुके। कुछ देर बाद संजू कहीं चला गया तो हम लोग बिना बताए इंदौर चल पड़े।

Exit mobile version