इन्दौर में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आ रही है जिसमें शहर के पॉश इलाकों में लुटेरी गैंग लोगो को अपना निशाना बनाती हैं विजय नगर थाना क्षेत्र में देर शाम एक मोबाइल लूटकर भाग रहे आरोपी को रहवासियों और पुलिस की मदद से पकड़ा गया वहीं आरोपी के साथ एक नाबालिक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो कि इस मोबाइल लूट गैंग का सदस्य है पुलिस द्वारा गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।
दरअसल घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के बर्फानी धाम इलाके की है जहाँ एक महिला का मोबाइल लूटकर भाग रहे करण ठाकुर वह उसके साथ एक अन्य नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों ही मोबाइल लूट के गैंग के सदस्य पहले चोरी की गाड़ियां चुराते थे और उसके बाद चोरी की गाड़ियों से लूट की वारदात को अंजाम थे आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है जिसमें पुलिस द्वारा पूछताछ अन्य मोबाइल लूट की वारदात भी सामने आ सकती है इस पूरी गैंग में आरोपियों द्वारा नाबालिग को भी इस लूट की वारदात में साथ में रखा जाता था क्योंकि नाबालिक चोरों को न्यायालय द्वारा बाल अपचारी कहा जाता है वह किसी जगह यदि वह वारदात करते हुए पकड़ा जाए तो पुलिस भी नाबालिक को किसी प्रकार की सजा नहीं दे पाती है इसी बात का यह लोग फायदा उठाते थे और गैंग में एक नाबालिक सदस्यों को हमेशा साथ रखते थे आरोपी केवल नशे की लत वह अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे आरोपी कई बार गाड़ी भी चोरी की इस्तेमाल करते थे जिससे की गाड़ी नंबर से वह पकड़े ना जाए वही लूट के मोबाइल को बेचकर वह नशे का सेवन करते थे वह अपने शौक को पूरा करते थे आरोपियों के गैंग के अन्य सदस्य को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है
