मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में मोबाइल लूटने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को सिका स्कूल के सामने फरियादी का मोबाइल दो बदमाश छीनकर भाग गए थे। आरोपितों की तलाश के लिए टीम गठित की। घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज निकाले। इसके माध्यम से आरोपित फरान इलियास (20) निवासी दयानंद कालोनी एवं एक नाबालिग को पकड़ा। आरोपितों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version