मोबाइल टावरों से बैटरियां चुराने वाली गैंग का खुलासा क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावरों बैटरी चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों के पास से बैटरियां भी बरामद की गई है

जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी द्वारा बताया गया कि खुड़ैल थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल टावरों में लगी बैटरी या चोरी होने की वारदात सामने आ रही थी जिसे लेकर पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी वही की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी अविनेश अहिरवार रामकृष्ण जाटव और जितेंद्र उर्फ जीतू पाटीदार को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने एयरटेल आइडिया कंपनी के टावरों की लगी बेटियां चोरी की थी वही पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक आरोपी अविनेश अहिरवार कंपनियों में पिकअप वाहन से माल सप्लाई करने का काम करता है जिसने अपने साथियों को साथ मिलकर टावरों में लगी बैटरियां चोरी करने की योजना बनाई थी और वारदात को अंजाम भी दिया था उस दौरान कंपनी के लोगों द्वारा एक आरोपी को पकड़ लिया गया था वही तीन फरार हो गए थे जिन्हें क्राइम ब्रांच और खुड़ैल पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है

Exit mobile version