इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मामूली मोबाइल चोरी के मामले में जमकर विवाद की घटना सामने आई है विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर पर पथराव करता हुआ नजर आ रहा है पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है….।
दरअसल इंदौर में मामूली कहासुनी और विवाद के चलते बड़ी घटनाएं सामने आ रही है और ऐसा ही है ताजा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले दो पक्ष मोबाइल चोरी की घटना को लेकर आमने-सामने हो गए थे विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पत्थरों से हमला कर दिया घटना में वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्षों के कया अनुसार विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वही जो वीडियो आया है सामने उसके भी पूरा प्रकरण में साक्षी के रूप में शामिल किया गया है
