मेंटेनेंस का काम करने वाले युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार धोखाधड़ी की वारदात सामने आ रही है इसी कड़ी में इंदौर की राऊ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है लेकिन इस तरह के धोखाधड़ी के मामले इंदौर में पहले भी सामने आ चुके हैं।

पूरा मामला इंदौर के राऊ क्षेत्र का है राऊ क्षेत्र में अवध वाटिका में रहने वाले लोकेश पाटीदार ने कॉलोनी का मेंटेनेंस का काम करने वाले कमल पाटीदार के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया है पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए इस बात की जानकारी दी की कमल पाटीदार कॉलोनी में सुपरवाइजर का काम करता है और कॉलोनी में मेंटेनेंस राशि को इकट्ठा कार्यालय में जमा करने का काम भी कमल पाटीदार करता था और पिछले दिनों उसने कॉलोनी की मेंटेनेंस के नाम पर 7 लाख रुपए कॉलोनी के रहवासियों से इकट्ठा किया लेकिन उसने कालोनी के अकाउंट में जमा नहीं किया और उन रूपयो को लेकर फरार हो गया और इस बात की जानकारी कमल ने उन्हें भी नहीं दी जब उन्हें पूरे मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने पहले कमल से पूरे मामले को लेकर बात की लेकिन वह राशि को लौटाने को लेकर तैयार नहीं हुआ इसके बाद लोकेश पाटीदार ने पूरे मामले की शिकायत राऊ पुलिस को की और राऊ पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल करते हुए कमल पाटीदार के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version