मुलजिमों को जमानत पर छुड़वा रहे थे नकली जमानतदार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

डीसीपी कोर्ट 2 में नकली जमानत देने पहुंचे धोखेबाजों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। आरोपी कार्यालय में नकली जमानत देने पहुंचे थे, जहां पर जब अधिकारी को यह शक हुआ तो उन्होंने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज का केस दर्ज कराकर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पलासिया थाने में मजिस्ट्रेट जोंटू में पदस्थ संतोष कुमार जैन की शिकायत पर आरोपी अनिल, नितिन तिवारी, अभिषेक और आकाश लहरी नामक चार आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपी अभिषेक उर्फ पिंटू नकली जमानतदार का बड़ा दलाल है। वह इंदौर में कई जगह नकली जमानत पेश करता है और फरियादी से रुपए ऐठता है।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों आरोपी अभिषेक जोशी ने आरोपी आकाश लहरी की फर्जी जमानत पेश कराई थी। दस्तावेज पर उसी समय अधिकारी को शक हुआ और जांच पड़ताल में यह साफ हुआ है कि जो जमानत के कागज पेश किए गए थे, वह फर्जी है। कल दोबारा आरोपी अभिषेक जोशी एक अन्य आरोपी नितिन तिवारी की जमानत पेश कराने पहुंचा था। उसने अनिल नामक युवक की जमानत बनाकर पेश करवाई। पुलिस अधिकारी ने उसे पहचान लिया और तुरंत आरोपी नितिन तिवारी और अनिल को पलासिया पुलिस को सौंप दिया।

Exit mobile version