मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लाडली बहनें पहुंची खाटू श्याम के दरबार, लाडली बहनें झूली झूला

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

हमारा इंदौर शहर हर बात में नंबर वन है। पूरे मध्यप्रदेश में सिर्फ इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लाडली बहनों को झूला झुलाया गया। भाजपा का दुपट्टा गले में डालकर लाडली बहनें खाटू श्याम के दरबार में पहुंची थी। यहां संस्था राम राज्यम और आवाज के दीपक पंवार ने सभी बहनों का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री की लाडली बहनों के लिए सब कुछ फ्री था। दो हजार से ज्यादा लाडली बहनें झूले में खूब झूली…। देखिये ये खास रिपोर्ट

– खाटू वाले श्याम के भव्य दरबार में विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति सहित सभी हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं, क्योंकि ये मात्र एक ऐसा मेला महोत्सव है, जहां सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार हो रहा है। धर्म, संस्कृति, बच्चों में संस्कार, हिन्दुत्व विचारधारा का संदेश दिया जा रहा है। खाटू के इस दरबार में कल शाम का नजारा कुछ अलग ही था। यहां मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लाडली बहनें पहुंची थी। संस्था राम राज्यम के दीपकसिंह पंवार ने सभी बहनों के लिए इंट्री, झूला सब फ्री कर रखा था। बहनों को कई तरह के झूलो में झुलाया गया। लाडली बहनों के खाते में पैसे आना भी शुरू हुए हैं और कल पूरे प्रदेश में सिर्फ इंदौर में इन बहनों को झूले में झुलाया गया। उल्लेखनीय है कि पहली बार बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार विजय नगर चौराहे पर बिजनेस पार्क पर लगा है। येे इंदौर समर कार्निवाल मेला 2023 है। जिसमें बच्चों के लिए आकर्षक झूले ज्वाइंट व्हील, बड़ा झूला, कोलंबस नाव, ड्रेगन ट्रेन, टोरा टोरा, मेरी ग्राउंड, आरफील टॉवर सेल्फी झोन, स्वादिष्ट व्यंजनों की मनभावन वैरायटी उपलब्ध है। यहां आने पर ऐसा लग रहा है कि मानो खाटू श्याम आ गए हो। खाटू श्याम की मिट्टी और ज्योत लेकर बाबा को इंदौर में लाए हैं। यह मेला रामराज्यम के दीपकसिंह पंवार ने लाडली बहनों के लिए कल फ्री कर दिया था। करीब दो हजार से ज्यादा लाडली बहनें शाम से रात बारह बजे तक के समय में खूब झूली। जो भी आकर लाडली बहना बोलती, उनके लिए झूला, इंट्री सब फ्री हो जाता। लाडली बहनों को झूलाने का काम सिर्फ इंदौर में संस्था रामराज्यम ने किया। देखिए क्या बोली लाडली बहना

Exit mobile version