मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रहार के तहत लाडली बहना सेना का गठन

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर ही नही बल्कि पूरे देश मे पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर पुलिस के साथ मिलकर इंदौर में लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर वार्ड में लाडली बहना सेना का गठन किया जा रहा है

दरसअल मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब इंदौर के हर वार्ड में ऑपरेशन प्रहार के तहत लाडली बहना सेना का गठन किया जा रहा है यह सेना इंदौर शहर में बढ़ते नशे के खिलाफ काम करेगी । वही डिसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत बड़ा फोकस रहा है की नशा और नशा खोरी पर लगातार कार्यवाही करते रहे ।ऑपरेशन प्रहार में पिछले दो महीने में ऑपरेशन प्रहार बहुत बड़ा रोल ड्रैग कंज्यूमर के सामने आई है जो कि ड्रैग पैडलर नही होते है जो कि एक बार ड्रैग की चपेट में आ जाते हैं तो उनका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है वही पुलिस का प्रयास है कि लाडली बहना सेना के माध्यम से नशे के खिलाफ सोश्यल अवेर्नेस , नुक्कड़ नाटक , या गली गली में ड्रैग कंज्यूमर में है उनको रिहेबलीटेंशन में कैसे भेज सकते है इसी के साथ क्राइम अगेन वुमेन्स क्यो की इंदौर शहर में बड़ी तादाद में बाहर से बच्चियां पड़ने आती है उनके बीच भी अवेर्नेस केम्पेन गुड टच , बेड टच या किस कारण ड्रग्स की चपेट में आते है इन सभी चीजों के देखते हुए लाडली बहना योजना का गठन इंदौर में किया जा रहा है वर्तमान में जितनी भी महिला पुलिस अधिकारी डीसीपी से लेकर महिला कांस्टेबल के साथ मिलकर वाट्सअप ग्रुप बनाये जा रहे है इस ग्रुप में वार्ड की महिला और थाने में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी को वाट्सअप ग्रुप में लाडली बहना सेना से जोड़ा जाएगा जिससे वो अपनी समस्या बता सकेगी इस पूरे मामले को लेकर नोडल अधिकारी भी बनाये जाएंगे इसी के साथ इंदौर में से नो टू ड्रग्स के नाम से पुलिस द्वारा केम्पेन भी लांच होने वाला है सेना को हर वार्ड में जोड़ने साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं में हो रहे ब्रहस्ताचार को भी उजागर कर सकेगी ।

Exit mobile version