मुख्यमंत्री की सीखो कमाओ योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव का बयान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के साथ ही मुख्यमंत्री जहां नई-नई योजनाओं को लेकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के लोग सीएम पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव ने सीखो कमाओ योजना को लेकर जमकर तंज कसे हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी नए-नए काम करते हैं, जैसे एक जादूगर आता है और नए नए खेल दिखाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कि “सीखो कमाओ योजना” नहीं बल्कि यह तो “सीखो गंवाओ” योजना है, यादव ने कहा कि बीते 18 वर्षों में प्रदेश को सीएम ने बर्बाद कर दिया आने वाले समय में प्रदेश में यह स्थिति बन रही है कि, बेरोजगारों की संख्या 35 लाख से ज्यादा हो रही, उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को नौकरियां देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन कोई लिस्ट नहीं है। स्वरोजगार योजना में कितने लोगों को लोन और रोजगार मिला इसकी जानकारी भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि, इस बार चुनाव में जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नकार देगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Exit mobile version