मुंबई के एक इंडस्ट्रियल के साथ आरोपी द्वारा 20 करोड़ की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शातिर आरोपी द्वारा मुंबई के एक इंडस्ट्रियल से धोखाधड़ी कर 20 करोड़ की जमीन का सौदा कर रुपए ले लिए, लेकिन जब मुंबई के इंडस्ट्रियल को यह जानकारी लगी कि वह भूमि पहले ही बैंक के पास गिरवी रखी हुई है। इसके बाद फरियादी द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ 420 सी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया।

जमीन को बैंक में गिरवी रख लिया था लोन

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार, फरियादी प्रियंक जैन पिता रमेश चंद्र जैन निवासी मुंबई द्वारा इंदौर के बाणगंगा थाने पर यह शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ समय पहले उनका सौदा इंदौर के रहने वाला दीपक गुप्ता और आशीष जैन से हुआ था।

ग्राम जाख्या की जमीन 1.242 हेक्टेयर जमीन का सौदा किया गया। कुल सौदा 20 करोड़ में तय हुआ था। लेकिन, जब मुंबई के उद्योगपति प्रियंका को यह जानकारी लगी कि इंदौर के रहने वाले आरोपी द्वारा पहले ही जमीन को एचडीएफसी बैंक में गिरवी रख उस पर लोन ले लिया गया था। इसके बाद फरियादी द्वारा पुलिस की शरण ली गई।

- Advertisement -
Exit mobile version