शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को इंदौर में दौरा था,, नाथ के कार्यक्रमों में गांधी हॉल का मात मातंग समाज का सम्मेलन भी था,, जिसमें कवरेज करने पहुंचें पत्रकारों से बदसलूकी हुई,, इस मामले के वायरल होते ही अब भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर कर कमलनाथ को नसीहत दी है,,, इनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं,,
दरअसल कमलनाथ मांग मातंग समाज के लोगों से सीधा संवाद करना चाहते थे, जबकि मंच के सामने मीडिया का हुजूम था,, बस फिर क्या था कमलनाथ के नाम की घोषणा होते ही खुद नाथ मंच के मुहाने आए और मीडिया को तल्खी से हटने को कहा इस पर नाथ के सुरक्षाकर्मी और नेता भी सामने आ गए और यहीं से बात बिगड़ी,, बहरहाल सुनिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने क्या कहा
