मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में बढ़ रहा फ़िल्मी जगत की ओर रुझान, इंदौर के कलाकारों द्वारा बनाई गई फ़िल्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

,,मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में बढ़ रहा फ़िल्मी जगत की ओर रुझान, इंदौर के कलाकारों द्वारा बनाई गई फ़िल्म होगी ओटीटी प्लेटफार्म पर लॉंच, वेबसीरीज के निर्माता और लेखक भी इंदौर के ही

वैसे तो मुंबई को भारत का फ़िल्मी दुनिया का केंद्र माना जाता है पर अब मिनी मुंबई के नाम से जाना जाने वाला इंदौर भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इंदौर में इंदौर के कलाकारों ने मिलकर एक वेबसेरीज़ बनाई है। जो ओटीटी प्लेटफार्म पर लॉंच होने वाली है। इस वेबसेरीज़ में प्रोडूसर, राइटर और डायरेक्टर भी इंदौर से ही है इंदौर को कलाकारों का शहर कहा जाता है और इन्ही कलाकारों ने मिलकर एक उल्लू नाम की वेबसीरीज़ बनाई है जो ओटीटी प्लेटफार्म पर लॉंच होने वाली है। इस हॉरर कॉमेडी वेबसेरीज़ में कई सीन राजगढ़ के पास क़िले में भी शूट हुए है और इसमें इंदौर के कलाकारों ने ही अभिनय किया है और इसके निर्देशक और निर्माता भी इंदौर से है। इस वेबसीरीज को बनाने में कुल पचास लाख रुपए का ख़र्च आया है व इसको सन् 2019 में ही बना लिया गया था परंतु कोरोना के चलते इस वेबसीरीज को लॉंच नहीं किया गया था। पर अब ये वेबसेरीज़ पूरी तरह से बनकर दर्शकों के बीच जाने को तैयार है।

Exit mobile version