माहेश्वरी समाज द्वारा एक दिवसीय मेले का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है सामाजिक संगठन भी महिलाओं को लगातार स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी कड़ी में माहेश्वरी समाज द्वारा एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।मेले में घर से कारोबार संचालित करने वाली महिलाओं को स्टॉल आवंटित किए गए थे।

राखी मेले की सफलता के बाद माहेश्वरी समाज ने उद्यमी महिलाओं को मंच प्रदान करने की दृष्टि से एक दिवसीय क्राफ्ट मेले का आयोजन किया। दस्तूर गार्डन में आयोजित मेले में करीब 190 स्टॉल्स लगाए गए। मेले में आगामी त्यौहारों को देखते हुए ड्रेस मटेरियल, सजावटी सामान सहित अन्य स्टॉल्स लगाए गए थे। यह स्टॉल्स खासकर उन महिलाओं को दिए गए जो घर से अपना व्यवसाय संचालित करती हैं।
मेले में स्टॉल्स लगाने वाली महिलाओं के अनुसार इस तरह के मंच उनके व्यवसाय को और गति प्रदान करते हैं।
मेले का आयोजन करने वाली माहेश्वरी समाज की पदाधिकारी के अनुसार राखी के त्यौहार के दौरान भी हमने इस तरह के मेले का आयोजन किया था। बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद उद्यमी महिलाओं के लिए हमने इस मेले का आयोजन किया है।
मेले में अनाथ बच्चों के लिए विशेष आयोजन किया गया था। मेले से होने वाली आय की राशि का कुछ अंश अनाथ बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च किया जाएगा।

Exit mobile version