माहेश्वरी कॉलेज के छात्र-छात्राएं, इंदौर पुलिस की क्लास में विभिन्न साइबर फ्रॉड और उनसे बचने के तरीकों से हुए रूबरू।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 03.11.23 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर ने पुलिस टीम के साथ, RPL माहेश्वरी कॉलेज इंदौर में पहुंचकर स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

सायबर अवेयरनेस के तहत माहेश्वरी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 189 वीं कार्यशाला में करीब 800 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और इनसे बचने के तरीकों को समझाते हुए, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड की जानकारी के साथ, पुलिस के पास आने वाली विभिन्न साइबर क्राइम की शिकायतों के आधार पर साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए।

उन्होंने सभी से कहा कि वर्तमान में ज्यादातर साइबर क्राइम, फर्जी लिंक, फर्जी एप्प्स, फर्जी कॉल और फर्जी सोशल मीडिया चैनलों तथा प्रलोभन देने वाले ऑनलाइन प्लेटफार्म तथा ATM PIN, OTP CVV आदि निजी जानकारी प्राप्त कर किए जाते हैं। यदि हम जागरूकता के साथ थोड़ी सावधानी रखें और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान से शेयर ना करें तो इन साइबर फ्रॉड से बहुत हद तक बच सकते हैं

इस अवसर पर स्टूडेंट्स सहित संस्थान के स्टाफ ने भी साइबर सुरक्षा संबंधी बातें जानी और इंदौर पुलिस के इस अभियान की सराहना की।

- Advertisement -
Exit mobile version