इंदौर | जौनपुर से युवती को भगाकर लाए एक नौकर ने इंदौर में चोरी कर ली। यहीं फरारी काटने लगे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
खजराना टीआई उमराव सिंह के अनुसार पकड़ाए आरोपी नौकर आकाश सिंह और उसकी प|ी रागिनी सिंह निवासी जौनपुर यूपी है। टीआई ने बताया कि 1 सितंबर को वैलोसिटी के पीछे रहने वाले एक फरियादी ने शिकायत की थी। बताया कि वह महालक्ष्मी नगर में मैस चलाने का काम करता है। 3 महीने पहले उसने नौकर आकाश को रखा और उसकी प|ी रागिनी भी भोजन बनाने में मदद करती थी। दोनों ने कुछ समय अच्छा काम किया तो फरियादी ने उन्हें अपने घर में कमरा दे दिया।
फिर 26 अगस्त को सुबह मौका पाकर नौकर व नौकरानी ने अलमारी में रखे हुए 1.5 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए और भाग गए। पुलिस को बस इतना पता चला था कि आरोपी जौनपुर का रहने वाला था और अपने साथ एक लड़की को भगाकर लाया था। पुलिस ने आरोपियों से सोने का मंगलसूत्र, सोने का पेंडल, कान के 2 टॉप्स ,1 जोड़ चांदी की पायजेब और मोबाइल बरामद हुआ है।
