मायोकार्डिटिस वायरस के अटैक से छह साल के मासूम की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • विहान अपने घर का इकलौता बेटा था। रविवार को इंदौर में उसका अंतिम संस्कार हुआ।
  • मायोकार्डिटिस या मायोकार्डियम हार्ट की मांसपेशियों की सूजन की स्थिति है।
  • विहान के हार्ट पर मायोकार्डिटिस वायरस ने अटैक किया था।

इंदौर। शहर के कंचन बाग में रहने वाले छह साल के विहान जैन की शनिवार को दिल्ली में मौत हो गई। डाक्टरों ने बताया कि विहान के हार्ट पर मायोकार्डिटिस वायरस ने अटैक किया था। इससे उसे कार्डियेक अरेस्ट हुआ। बताया जा रहा है कि वह डेली कालेज में पहली कक्षा का छात्र था। विहान अपने घर का इकलौता बेटा था। रविवार को इंदौर में उसका अंतिम संस्कार हुआ।
पिता राहुल जैन ने बताया कि शनिवार को विहान के स्कूल से फोन आया कि उसे बुखार है और वह छाती में दर्द की शिकायत कर रहा है। उसका शरीर तप रहा था लेकिन थर्मामीटर से नापने पर बुखार नहीं मिला। इसके बाद राहुल विहान को इंदौर में एक डाक्टर के पास ले गए जिन्होंने बताया कि बस वायरल है। पांच दिन की दवा दे दी। इसके बाद राहुल को दिल्ली में पारिवारिक कार्यक्रम में जाना था।

दिल्ली में फिर विहान को कमजोरी आने लगी और अचानक पलटियां होने लगीं, तो एक अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखी तो विहान को आइसीयू में भर्ती कर दिया। छाती का एक्सरे और ब्लड की जांच की गई। डाक्टरों ने बताया कि मायोकार्डिटिस नामक नए वायरस ने विहान के दिल पर अटैक किया था।

क्या है मायोकार्डिटिस
मायोकार्डिटिस या मायोकार्डियम हार्ट की मांसपेशियों की सूजन की स्थिति है। सूजन के परिणामस्वरूप हार्ट के खून को पंप करने की क्षमता को नुकसान हो सकता है। सीने में दर्द,

Exit mobile version