इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक युवक के साथ मामूली विवाद के बाद मारपीट कर दी युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 2 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर काकड़ का है जहां रमेश गोस्वामी नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी पड़ोस में ही रहने वाले सुल्तान और साजिद उर्फ समीर उनका घर के बाहर खड़े होने को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा कि दोनों बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया फरियादी युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 2 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है
