मामूली बात को लेकर हुआ पति से विवाद पत्नी ने दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां निशा नामक महिला का उसके पति के मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद महिला अपने घर की ओर चली गई जब पति अपने घर लौटा तो देखा की पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है जिसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version