इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र का सामने आए हैं थाने में एक पीड़िता ने एक आर्मी के हवलदार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया है
मामला इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आर्मी हवलदार ने उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसके बाद शादी से इंकार कर दिया उसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है
