भारती जनता पार्टी द्वारा चलाऐ जा रहे सघन जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं कार्यों से प्रभावित होकर भगोरा के पंच श्री प्रकाश चौहान अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रत्याशी सुश्री ऊषा ठाकुर ने श्री चौहान को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा व शाल श्रीफल से स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव संचालक सुभाष महोदय, वरिष्ठ भाजपा नेता कंचन सिंह चौहान, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, संभागीय कार्यालय प्रभारी विष्णु प्रसाद शुक्ला, आर्य रामलाल प्रजापति , एडवोकेट रवि आर्य, पांचो मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महू नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सैकडों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। चौहान ने कहा मैं तन- मन- धन से पार्टी की सेवा करूंगा।और हम सभी साथियों सहित मिलकर ग्राम भगोरा से भाजपा को भारी बहुमत से जिताने में पीछे नही रहेंगे।
