महू की लाड़ली बहना सेना को मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने दिए प्रशिक्षण सम्मान पत्र

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। मध्य प्रदेश में महू में लाडली बहना सेना तैयार हो गई है जिसकी शुरुआत शिवराज सरकार की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र महू से हो चुकी है। इस सेना में 21 महिला सदस्यों की टोली रहेगी। महू गाँव मे 150 बहनों को आत्मरक्षा के लिए लाठी और शस्त्र चलाना सिखाया । प्रशिक्षण शिविर समापन पर मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सम्मान पत्र दे कर उनका हौसला बढ़ाया । सुश्री ठाकुर ने कहा कि ये बहने सामाजिक सुरक्षा के साथ ही पर्यावरण का सन्देश भी देंगी साथ ही आसामाजिक तत्वों को सबक भी सिखाएगी।

संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही लाडली बहना सेना का सुझाव दिया था। जिसकी महू से शुरुआत हो गई है बहनों के सशक्तिकरण में ये बड़ा कदम है। लाडली बहना सेना के लिए हितग्राही महिलाओं ने ही स्वेच्छा से चयन किया। वर्तमान में जितनी भी महिला पुलिस अधिकारीयो से लेकर महिला कांस्टेबल के साथ मिलकर वाट्सअप ग्रुप बनाये जा रहे है। इस ग्रुप में वार्ड की महिला और थाने में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी को व्हाट्सएप ग्रुप में लाडली बहना सेना से जोड़ा जाएगा, जिससे वो अपनी समस्या बता सकेंगी। बहने विवाह वर्षगांठ पर ओर बच्चों के जन्मदिन पर एक एक पौधा भी लगाएगी । जिससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे ।

Exit mobile version