इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो महिलाओं से भी शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर उनके साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सामने आया जहां क्षेत्र के बदमाश ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपनी दुकान में बैठी थी उसी दौरान उमेश नामक बदमाश आया और उसे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की जब उसे मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी और दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी पूरी घटना की शिकायत महिला ने थाने पर दर्ज कराई पूरा मामले में पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया है उमेश कर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
