महिला से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला के साथ अवैध वसूली का मामला सामने आया था पूरे मामले में आरोपियों द्वारा महिला के साथ मारपीट भी की गई थी पूरे मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां 2 दिन पूर्व नंदन नगर की रहने वाली जाहिदा बी नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 बदमाशों ने घर में घुसकर उसके साथ अवैध वसूली की मांग की और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की पूरा मामले में पुलिस ने अरबाज और इरफान के खिलाफ मामला दर्ज किया था वही आज दोनों आरोपी अरबाज और इरफान को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं फ़िलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version