महिला पर पति ने बनाया धर्म परिवर्तन करने का दबाव पति के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है महिला का पति उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रानी पैलेस में रहने वाली एक महिला ने बुधवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसने वर्ष 2022 में एक विशेष वर्ग समुदाय के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था जिससे उसे एक बच्चा भी है बच्चा होने के बाद उसका पति उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा है ऐसा नहीं करने पर उसे छोड़ने की धमकी दे रहा है वहीं उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है परेशान होकर महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version