महिला द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी महिला को पुलिस ने दिया नोटिस दस्तावेज किए जप्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया था जिसमें महिला द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था जिसमें फरियादी द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी पूरे मामले में पुलिस ने महिला को नोटिस देकर जमीन संबंधी दस्तावेज जप्त किए हैं।

मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली सुशीला बाई नामक महिला द्वारा जमीन की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था जिसमें फरियादी मनीष तांबी ने महिला से जमीन का सौदा किया था जिसमें महिला द्वारा बयाना के रूप में लाखों रुपए ले लिए गए और तय समय में रजिस्ट्री भी नहीं कराई वही महिला द्वारा जमीन किसी अन्य को बेच दी गई पूरे मामले में फरियादी मनीष तांबी द्वारा थाने पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया था फिलहाल पुलिस ने महिला को नोटिस देकर जमीन संबंधी दस्तावेज जप्त किए हैं और जांच की जा रही है।

Exit mobile version