महिला को सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पढ़ी महंगी, ब्लैकमेल कर वसूले हजारों रूपये

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक विवाहित महिला को सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक महिला के पति को दोस्ती के नाम पर धमका रहा है। और ब्लैकमेल कर हजारों रुपए वसूल चुका है।

इंदौर खजराना पुलिस को क्षेत्र की विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज की है। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के युवक से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों की मुलाकात हुई, और आरोपी ने महिला के साथ फोटो खींच ली, उसके बाद आरोपी अब विवाहिता महिला के फोटो उसके पति को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपए ले रहा है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version