महिला को रेस्त्रां में खाना खाने ले गया था ब्वायफ्रेंड, पति ने दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • लसूड़िया थाना पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले दो आरोपितों को किया गिरफ्तार। सोमवार रात की है घटना।
  • बायपास पर सोमवार रात दो युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ने दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारे। घायल युवक महिला मित्र के साथ खाना खाने गया था। इससे नाराज होकर महिला के पति ने उस पर हमला किया।

लसूड़िया टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक, घटना बायपास स्थित लालटेन रेस्टोरेंट की है। एमआर-10 (भानगढ़) निवासी जितेंद्र नरेंद्र पंवार महिला मित्र टैसी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। जितेंद्र डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। रात करीब 11 बजे टैसी का पति प्रद्युम्न सुनहरे दोस्त सौरभ के साथ आया और जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया।

दोनों आरोपित गिरफ्तार
टीआइ के मुताबिक, पहला वार सीने किया। जितेंद्र ने चाकू हाथ पर झेला तो सौरभ ने जांघ में चाकू घोंप दिया।आरोपितों ने तीन बार हमला किया और धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version