इंदौर में फिर एक बार पति-पत्नी और वो मामला सामने आया जिसमें पत्नी घर से अन्य स्थान पर जाने का बोलकर निकली थी लेकिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ ढाबे पर पहुंच गई जहां पर पीछे से पति ने पहुंचकर पत्नी के बॉयफ्रेंड प युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए. जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बायपास पर एक ढाबे पर एक महिला अपने परिचित के साथ खाना खाने के लिए पहुंची थी लेकिन पीछा करते हुए महिला का पति भी पहुंच गया और फिर महिला के पति और महिला के परिचित व्यक्ति में जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के पति ने महिला के परिचित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया पूरे मामले में बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के अनुसार गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है तो वहीं घायल का इलाज निजी अस्पताल में जारी है पूरा मामले में प्रकरण दर्ज कर महिला के पति की तलाश की जा रही है
