पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपित धर्मेंद्र जादम को पंचमूर्ति नगर से दबोच लिया। आरोपित ने जवानों से हुज्जत करने की कोशिश की। पहले उसने गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती करने पर टूट गया और कहा कि वह पूर्व में चोरी के मामलों में गिरफ्तार हुआ है। प्रकरणों में कोर्ट पेशी पर आकर लूट-चोरी की घटनाएं करता था। सोमवार तड़के भी वह टामी लेकर घटना करने गया था। तभी महिला अकेली नजर आई और हमला कर दिया। घायल होने के बाद उसे घसीटकर दूर ले गया और सोने के टाप्स निकाल लिए।
लोन देने वाली कंपनी को भी पुलिस देगी नोटिस
आरोपित ने यह भी बताया कि लूटे टाप्स विनोद की मदद से गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लिया था। पुलिस विनोद की तलाश कर रही है। बगैर बिल के सोना गिरवी रखने वाली फायनेंस कंपनी को भी नोटिस दिया जाएगा।
