महिला के सोने के जेवर बदमाश ने झांसे में लेकर किये चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक मंदिर पर पूजा करने गई महिला के साथ एक बदमाश ने उसके सोने के जेवर उतरवाए और चोरी करके बदमाश फरार हो गया महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और आरोपी की तलाश की जा रही है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरसला का है यहां की रहने वाली शोभा कसेरा नामक महिला शिव मंदिर में पूजा करने गई थी उसी दौरान एक अज्ञात बदमाश मंदिर में आया और महिला को यह बोलकर झांसे में लिया कि वह मंदिर में सोने का गुप्त दान करना चाहता है जिससे मेरे बिगड़े काम बन जाए महिला को यह कहा कि उसके पास सोने के आभूषण नहीं है आप अपने सोने के आभूषण उतार कर दे दे तो वह मंदिर में चढ़ा देगा आप फिर मंदिर से ले लेना झांसे में आकर महिला ने अपने स्वर्ण के आभूषण उतार कर अज्ञात युवक को दे दिए और बहाना बनाकर पूजा पाठ करने लगा जब महिला का ध्यान भटका इसी दौरान अज्ञात बदमाश महिला के सोने के जेवर लेकर वहां से फरार हो गया इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version