महिला के साथ हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा फरार हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महिला के साथ हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर पुलिस छोटीग्वालटोली ने किया खुलासा गिरफ्तार आरोपी आटो रिक्शा चालक सोनू निवासी शांतिनगर मूसाखेडी व चोरी हुए सोने के जेवरात किये बरामद।

दरअसल थाना परभरी के अनुसार थाना फरयादी महिला ने रिपोर्ट लिखाई कि वह ग्वालियर बस से इंदौर आई थी वह चितावद पेट्रोल पंप के पास बस से उतरी और अपने घर सनावद के लिये बस पकड़ने के लिये आटो रिक्शा किया तो आटो चालक ने महिला से बोला कि आटो रिक्शा के पीछे के टायर में हवा कम है आप आगे बैठ जाओ तो महिला आटो चालक के पास ड्राईवर सीट पर बैठ गई और उसके कंधे पर रखे बैग को आटो चालक नें अपने पास में रखवा लिया जब महिला को आटो चालक ने सरवटे बस स्टेण्ड के सामने उतारा और महिला ने अपना सामान चैक किया तो उसमे से सोने के जेवरात जो महिला के बैग में एक पर्स में रखे थे नहीं थे जब महिला ने आटो चालक को रोका तो वह मौके से भाग गया। महिला ने अपने घर जाकर घटना की बात परिजनों को बताई और थाना छोटीग्वालटोली पर रिपोर्ट लिखाई । महिला के साथ हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी राकेश मोदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई वही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की गई व आरोपी आटो चालक सोनू पिता बालकिशन को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने से धरदबोचा। पुलिस के व्दारा बारीकी से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशांदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर शांति नगर मूसाखेडी से चोरी हुए सोने के जेवरात बरामद कर लिये है आरोपी सोनू को पुलिस द्वारा न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा सघन पूछताछ की जा रही है । शहर में महिलाओ के साथ हुई चोरी की अन्य वारदातो के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version