महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का सामने आए हैं जहां महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है महिला ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है

पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है आवेश मंसूरी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था आरोपी चंदन नगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है वहीं आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है

Exit mobile version