महिलाओं से संवाद कार्यक्रम मे पंहुचे कमलनाथ और दिग्विजयसिंह

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर महिला कांग्रेस द्वारा शहर के विजय नगर क्षेत्र में महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार ने महिलाओं से संवाद किए और उनके सवालों के जवाब दिए।

महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत के विषय पर महिलाओं से संवाद किए, जहा कमलनाथ ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनेगी और महिलाओं को लेकर सरकार नीति नहीं बनाती बल्कि महिलाए खुद आत्म निर्भर होती है, मीडिया को लेकर उन्होंने कहा की पत्रकारों के हाथ बंधे है, वही महिलाओं को लेकर कहा की मीडिया क्षेत्र में महिलाओं ने काफी स्थान बनाया है। वही कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार की लाडली बहना पर भी जमकर तरीका से और भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया, कमलनाथ बोले कि अब चुनाव है अमित शाह जी आएंगे और सब आएंगे। कमलनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार निश्चित तौर पर बन रही है।

Exit mobile version