महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सम्हाला मोर्चा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर तड़के सुबह से शुरू किया विभिन्न वार्ड का दौरा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

झोन नम्बर दो के पाँच वार्ड में किया अधिकारियों के साथ दौरा

गंदगी करने वालों पर किया स्पॉट फ़ाइन

सफ़ाई मित्रों के कार्यों की सराहना की

इंदौर। विधानसभा का चुनाव ख़त्म होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फिर से मोर्चा सम्हाल लिया है और अधिकारियों के साथ तड़के सुबह से ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झोंन दो के पाँच वार्डो का दौरा किया और स्वच्छता व्यवस्था के साथ ही गंदगी करने वालों पर स्पॉट फ़ाइन भी किया

- Advertisement -

।महापौर ने वार्ड ६९ में दौरे के दौरान सितलामाता बाज़ार में गंदगी करने वाले लोगो पर स्पॉट फ़ाइन किया हालाँकि इसके फ़ाइन के पैसे ख़ुद महापौर ने ही भरें और समझाईश दी साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साँठा बाज़ार में स्तिथ शीतल वस्त्रलय के द्वारा की गई गंदगी को देख कर उन्हें फ़ोन लगा कर समझाईश दी और आगे से गलती करने पर स्पॉट फ़ाइन का भी कहा

Exit mobile version