महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे भगवान वेंकटेश के मंदिर भगवान वेंकटेश की शोभायात्रा को लेकर जायजा लिया और यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
इंदौर में प्रतिवर्ष निकलने वाली भगवान् वेंकटेश की शोभायात्रा इस बार भी बड़े उत्साह के साथ निकलेगी ,इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल होंगे,शोभायात्रा में भगवान वैंकटेश रथ पर सवार होकर शहर का भ्रमण करेंगे,इस शोभायात्रा को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने जहाँ तैयारी तेज कर दी है वही नगर निगम भी अपने स्तर पर काम कर रहा है।शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को मार्ग का दौरा किया।महापौर और निगम के अन्य अधिकारी सबसे पहले छत्रीपुरा स्थित भगवान वैंकटेश के मंदिर पहुंचे और यहाँ दर्शन के बाद दौरे की शुरुआत की,महापौर ने पूरे यात्रा मार्ग का बारिकसी से निरक्षण किया,इसके साथ ही मार्ग में हो रहे कामों और रेस्टोरेशन के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है।महापौर ने साफ़ किया है की स्मार्ट सिटी के तहत जो भी काम चल रहे है उससे श्रद्धालु या रहवासियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
