इंदौर नगर निगम का बजट आज पेश होने जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और एमआईसी मेंबर बजट बजट पेश करने के पहले राजवाड़ा चौक पहुंचे, जहां अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के लिए एमआईसी मेंबर और महापौर सिटी बस में रवाना हुए
दरअसल इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अहिल्या माता का आशीर्वाद लेकर 2023 – 24 का बजट आज इंदौर के विकास की दृष्टि से,विकास की रफ्तार की दृष्टि से पेश होगा, इंदौर को सोलर डिजिटल डेवलप्ड सिटी बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश और संभवतः देश का यह पहला पेपरलेस और ई बजट होगा। इस दौरान मेयर ने एक सवाल के जवाब में विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष तो मुद्दा विहीन है शहर के विकास पर सकारात्मक रूप से बजट सत्र में चर्चा होनी चाहिए और वह जो मुद्दे लेकर आए हैं उन्हें हम देखेंगे।
