महापौर कुश्ती के दौरान एक पहलवान की तबीयत बिगड़ने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर शहर में महापौर द्वारा कराई जा रही नेहरू स्टेडियम में कुश्ती देखने आए ग्वालियर के पहलवान की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई ।

दरसअल इन दिनों दिल का दौरा पड़ने से कई नौजवानों की मौत का सिलसिला इन्दौर शहर में जारी है वही अगर पिछले कुछ महीनों की बात की जाए तो एक दर्जन के लगभग दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है वही रविवार को इन्दौर महापौर द्वारा नेहरू स्टेडियम में कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है इस कुश्ती को देखने के लिए दूर दूर से लोग और कई नामी पहलवान पहुच रहे है वही कुश्ती देखने आए ग्वालियर के पहलवान अमर दीप सिंह पहलवान कुश्ती देखते समय गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे जिनको उनके साथ आये पहलवानों तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहा डॉक्टरों ने अमरदीप सिंह को मृत घोषित कर बताया कि पहलवान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है वही संयोगिता गंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version