वैध कॉलोनी में निवासरत 1100 से 3000 स्क्वायर फीट तक के आवासी नक्शा स्वीकृत का कार्य ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात मात्र 48 घंटे मैं स्वीकृत होकर मिलेगा
ऑनलाइन सुविधा को किया अपडेट,
इंदौर दिनांक 3 फरवरी 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर वासियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में शहर वेध कॉलोनी में निवासरत मध्यम वर्गीय एवं छोटे परिवार के प्लॉट धारक को नगर निगम भवन अनुज्ञा शाखा के माध्यम से ऑनलाइन नक्शा स्वीकृति को बेहतर बनाने के लिए 1100 स्क्वायर फीट तक के प्लॉट के नक्शा स्वीकृति का कार्य ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात मात्र 24 घंटे में नक्शा पास होकर आवेदक को मिल जाएगा ।
महापौर श्री भार्गव ने बताया कि बिना किसी ह्यूमन इंटरफेयर के ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से देश कॉलोनियों में निवासरत मध्यमवर्गीय एवं छोटे परिवार स्वयं ऑनलाइन आवेदन अपने 1100 स्क्वायर फीट के प्लॉट का नक्शा मात्र 24 घंटे में प्राप्त कर सकेंगे।
उसके साथ ही शहर की वैध कॉलोनी में निवासरत 1100 से 3000 स्क्वायर फीट तक के प्लॉट के नक्शा स्वीकृत का कार्य ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात मात्र 48 घंटे में नक्शा बिना किसी हुमन इंटरफेयर के पास किया जाएगा।
महापौर श्री भार्गव ने बताया कि भवन अनुज्ञा के तहत नक्शा स्वीकृति का कार्य 10 साल से ज्यादा के अनुभवी आर्किटेक्ट के माध्यम से ही भवन अनुज्ञा नक्शा स्वीकृत का कार्य किया जाना भी सुनिश्चित किया है।
